फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   major naxli threat averted, eight IEDs defused in Chaibasa Jharkhand

IED Recovered: चाईबासा में आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद, झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल

Wed, 02 Nov 2022 10:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Nov 2022 10:05 AM IST
सार

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रत्येक आईईडी बम करीब 2-2 किलो का था। इन्हें नक्सलियों ने पुलिस टीम व नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से फिट किया था। आठों आईईडी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय या नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
major naxli threat averted, eight IEDs defused in Chaibasa Jharkhand
आईईडी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं। टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की साझा कार्रवाई से नागरिकों व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल कर दी गई।  

विज्ञापन


चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रत्येक आईईडी बम करीब 2-2 किलो का था। इन्हें नक्सलियों ने पुलिस टीम व नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से फिट किया था। आठों आईईडी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय या नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि नक्सली सुरक्षा बलों व आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। ये बम सीपीआई माओवादी के नक्सलियों ने तैयार किए थे। 
विज्ञापन


चाईबासा पुलिस कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन ने साझा तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान रेंगडा के उत्तर-पश्चिमी दिशा में पहाड़ी की तलहटी में तलाशी में श्रृंखलाबद्ध ढंग से लगाए गए आठ आईईडी बरामद कर  नष्ट किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 20 अक्तूबर को सुरक्षा बलों ने कांकेर जिले के कोयालीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतागढ़-तेकापानी गांव में करीब 10 किलो वजनी पाइप्ड आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किया था। अंतागढ़ के एसडीओपी अमर सिदर ने बताया कि मौके पर मौजूद जवानों ने पाइप बम को डिफ्यूज कर दिया था।


सूचना मिली थी कि टेकापर गांव के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी लगाया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और इलाके की तलाशी ली और नक्सलियों द्वारा लगाया गया पाइप आईईडी बम मौके पर ही नष्ट कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed