{"_id":"6361f37a89ef766c1e3e1cac","slug":"security-forces-seized-eight-ieds-in-chaibasa-jharkhand-major-naxli-threat-averted","type":"story","status":"publish","title_hn":"IED Recovered: चाईबासा में आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद, झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IED Recovered: चाईबासा में आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद, झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल
Wed, 02 Nov 2022 10:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:05 AM IST
सार
चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रत्येक आईईडी बम करीब 2-2 किलो का था। इन्हें नक्सलियों ने पुलिस टीम व नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से फिट किया था। आठों आईईडी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय या नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
आईईडी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों ने आठ शक्तिशाली आईईडी बरामद किए हैं। टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की साझा कार्रवाई से नागरिकों व सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश विफल कर दी गई।
विज्ञापन
चाईबासा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रत्येक आईईडी बम करीब 2-2 किलो का था। इन्हें नक्सलियों ने पुलिस टीम व नागरिकों को निशाना बनाने के इरादे से फिट किया था। आठों आईईडी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय या नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि नक्सली सुरक्षा बलों व आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश रच रहे हैं। ये बम सीपीआई माओवादी के नक्सलियों ने तैयार किए थे।
विज्ञापन
चाईबासा पुलिस कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 174वीं बटालियन ने साझा तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान रेंगडा के उत्तर-पश्चिमी दिशा में पहाड़ी की तलहटी में तलाशी में श्रृंखलाबद्ध ढंग से लगाए गए आठ आईईडी बरामद कर नष्ट किए गए।
विज्ञापन
इससे पहले 20 अक्तूबर को सुरक्षा बलों ने कांकेर जिले के कोयालीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतागढ़-तेकापानी गांव में करीब 10 किलो वजनी पाइप्ड आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद किया था। अंतागढ़ के एसडीओपी अमर सिदर ने बताया कि मौके पर मौजूद जवानों ने पाइप बम को डिफ्यूज कर दिया था।
सूचना मिली थी कि टेकापर गांव के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी लगाया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और इलाके की तलाशी ली और नक्सलियों द्वारा लगाया गया पाइप आईईडी बम मौके पर ही नष्ट कर दिया था।