{"_id":"6311aff211db3b2abb5f24f0","slug":"security-forces-killed-two-maoists-after-an-encounter-in-seraikela-kharsawan-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षा बलों ने दो माओवादी मार गिराए, सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षा बलों ने दो माओवादी मार गिराए, सर्च अभियान जारी
Fri, 02 Sep 2022 12:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:59 PM IST
सार
सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षा बलों की तरफ से संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो माओवादी सुरक्षा बलों ने मार गिराए है। जानकारी के मुताबिक, बरुदा जंगल में माओवादियों के होने की सूचना के बाद सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और राज्य पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान यह सफलता हासिल की। मौके पर अभी सुरक्षा बलों ने अन्य माओवादियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
कोल्हान संभाग के उप महानिरीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि कुचाई थाना क्षेत्र के बरुदा जंगल में एक अभियान में भाकपा (माओवादी) के दो सदस्य मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों के पास से सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।