फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Section 144 remains imposed in Palamu Panki a day after clashes between two groups over the Toran Dwar

Jharkhand: पलामू हिंसा में सियासत शुरू, भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने दी चेतावनी, ओवैसी ने संघ पर लगाए आरोप

Thu, 16 Feb 2023 01:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 16 Feb 2023 01:46 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले के पांकी में बुधवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। दोनों समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और मारपीट हुई।

विज्ञापन
Section 144 remains imposed in Palamu Panki a day after clashes between two groups over the Toran Dwar
पलामू में हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाशिवरात्रि से पहले तोरणद्वार बनाने के विवाद को लेकर बुधवार को झारखंड के पलामू जिले के पांकी में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई और मारपीट हुई। एक मकान, दो बाइक और दो दुकान आग के हवाले कर दिए गए। अब ताजा जानकारी है कि आज यानी गुरुवार को भी हालात तनावपूर्ण हैं और धारा 144 अभी भी लागू है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं इस मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो आमरण अनशन करेंगे। वहीं ओवैसी ने इस मामले में संघ को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन


यह 'शिव बरात' हेमंत सोरेन के सभी अधिकारियों के विनाश का मार्ग: निशिकांत दुबे
देवघर में झारखंड सरकार द्वारा धारा 144 लगाए जाने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि यह 'बाबा की नगरी' है। यह 'शिव बरात' उनके सभी अधिकारियों के विनाश का मार्ग है। यहां किसी का अहंकार काम नहीं करता। मेरा मानना है कि यही हेमंत सोरेन के पतन का मार्ग है। उन्होंने कहा कि देवघर भगवान शिव की भूमि है। देवघर का अर्थ है कि वह यहां के कण-कण में निवास करते हैं। हजारों सालों से यहां 'शिव बारात' निकाली जा रही है। भगवान शिव की नगरी में 'शिव बारात' नहीं निकाली तो और कहां निकाली जाएगी? मक्का और वेटिकन में?
विज्ञापन


जानें क्या है पूरा मामला
पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्जिद से पत्थर फेंकने के बाद हिंसा भड़कने की आशंका
आरोप है कि तोरण द्वार लागने के दौरान पास की मस्जिद से पत्थर फेंके गए। जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पत्थरबाजी में कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। डीसी पलामू के मुताबिक, पूरे क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। कई दुकानों में आगजनी भी की गई। 


हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई अधिकारी इलाके में ही कैंप कर रहे हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed