फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Second Phase Polling in Jharkhand April 17

झारखंड की हर सीट पर है बराबरी का मुकाबला

Wed, 16 Apr 2014 12:39 PM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
Second Phase Polling in Jharkhand April 17

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 17 अप्रैल को है। इस राउंड में कुल छह सीटों में मतदान होंगे। इनमें रांची, खूंटी, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरीडीह और सिंहभूम शामिल है। सभी सीटों पर मुकाबला बराबरी का है।

विज्ञापन


मुद्दा विहीन इस चुनाव में यहां जातिगत मतों का समीकरण ही जीत और हार को तय करेगा। जमशेदपुर को छोड़कर सभी पांच सीटों पर कुर्मी मत निर्णायक साबित होंगे।

विज्ञापन

मुस्लिमों को लुभाने के लिए लगाया दम

Second Phase Polling in Jharkhand April 17

मुसलमान वोटरों को लुभाने के लिए जेवीएम और कांग्रेस ने पूरा दम लगा दिया है। रांची, खूंटी और गिरीडीह को छोड़कर बाकी जगहों पर भाजपा उम्मीदवार केवल मोदी के भरोसे ही मैदान जीतने का प्रयास कर रहे हैं।

सबसे कड़ा मुकाबला राजधानी रांची में ही दिख रहा है। जहां से कुल 28 उम्मीदवार हैं।

इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कांग्रेस से, पूर्व नौकरशाह अमिताभ चौधरी जेवीएम से, पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो आजसू से और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी भाजपा से उम्मीदवार है।

मोदी के नाम पर वोट की उम्मीद

Second Phase Polling in Jharkhand April 17

हजारीबाग से इस बार कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा भाजपा से, सौरभ नारायण सिंह कांग्रेस से, लोकनाथ महतो आजसू से और एके मिश्रा जेवीएम से उम्मीदवार हैं।

यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। जयंत क्षेत्र के लिए नये हैं ऐसे में उन्हें अपने पिता और नरेंद्र मोदी के नाम पर ही वोट मिलने की उम्मीद है। खूंटी में लोकसभा उपाध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार करिया मुंडा समेत 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

झारखंड पार्टी के एनोस एक्का ने यहां मुकाबले को रोचक बना दिया है। जमशेदपुर में जेवीएम उम्मीदवार अजय कुमार की सीट लगभग सुरक्षित दिख रही है। यहां भाजपा ने विद्युतवरण महतो और झामुमो ने निरुप मोहंती को उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed