फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   School van driver shot dead by unidentified persons in Jamshedpur

Jharkhand: जमशेदपुर में हमलावरों ने की स्कूल वाहन चालक की गोली मारकर हत्या, हिरासत में लिया गया एक शख्स

Mon, 14 Oct 2024 03:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Oct 2024 03:28 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर में एक स्कूल वाहन चालक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना किताडीह इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
School van driver shot dead by unidentified persons in Jamshedpur
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के जमशेदपुर में एक स्कूल वाहन चालक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना किताडीह इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित कुमार सिंह (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। रोहित बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपने घर के सामने सो रहा था। तभी हमलावरों ने करीब से उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। हालांकि मृतक के परिजनों ने दावा किया कि रोहित ने कुछ दिन पहले इलाके में झगड़ा कर रहे दो लोगों को शांत कराने की कोशिश की थी। इनमें से एक युवक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आज सुबह उसे खून से लथपथ हालत में पाया और उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, एक अन्य घटना में रविवार सुबह बिस्तुपुर इलाके में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर अज्ञात युवकों के एक समूह एक युवक विवाद हो गया। जिसके बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

पुलिस ने कहा कि पीड़ित देवराज पिल्लई (21 वर्षीय) अपने चार दोस्तों के साथ रातभर दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा करने के बाद रविवार सुबह करीब 3.45 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल ने एक समूह की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद विवाद हुआ और चाकूबाजी हुई। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed