{"_id":"50bebb638e6d860c5112c60d807b0258","slug":"sbi-officials-abducted-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों का दुस्साहस, बैंक अधिकारियों का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों का दुस्साहस, बैंक अधिकारियों का अपहरण
रांची/एजेंसी
Updated Sun, 28 Jul 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में नक्सलियों ने स्टेट बैंक की पनकी शाखा के तीन अधिकारियों का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, फील्ड ऑफिसर अनूप कुमार लाल और अकाउंटेंट ए. करकेट्टा को शनिवार रात अज्ञात लोगों ने शालघाटी इलाके से अगवा कर लिया।
ये सभी लोग निजी वाहन ये रांची जा रहे थे। हालांकि शनिवार रात तक यह कहा जा रहा था कि सिर्फ शाखा प्रबंधक को ही अगवा किया गया है।
पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक को अपहरणकर्ताओं ने छोड़ दिया, जिसके बाद उसने थाने में इस बात की सूचना दी।
उसने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता तीनों अधिकारियों को नजदीक के जंगल में ले गए हैं। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।