फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   sbi chief manager chandan kumar committed suicide body found hanging from wife dupatta in room in garhwa

झारखंड: पत्नी के दुपट्टे से कमरे में लटकता मिला एसबीआई चीफ मैनेजर का शव, पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से कर रही जांच

Sun, 10 Oct 2021 09:58 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 09:58 AM IST
सार

कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक भागलपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन
sbi chief manager chandan kumar committed suicide body found hanging from wife dupatta in room in garhwa
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य मैनेजर चंदन कुमार का शव उनके किराए के आवास में फंखे से लटकता मिला। मैनेजर चंदन कुमार का शव पत्नी के दुपट्टे से कमरे में झूलता मिला और कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक भागलपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसबीआई के चीफ मैनेजर चंदन कुमार स्टेशन रोड स्थित श्री बंशीधर नगर के ऊंटारी  मेंप्रो बीडी सिंह के मकान में रेंट पर रहते थे। शनिवार को बैंक में छुट्टी थी। मैनेजर की पत्नी ने उन्हें फोन किया तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। बार-बार फोन करने के बाद भी मोबाइल नहीं उठाने पर पत्नी ने घबराकर मकान मालिक के मोबाइल पर संपर्क कर बात कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


पहले मकान मालिक ने मैनेजर का दरवाजा खटखटाया
मकान मालिक के बेटे ने मैनेजर के कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। मकान मालिक का बेटा नीचे आकर अपने पिता से यह बात बताई। फिर पिता भी ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मकान मालिक ने यह बात मैनेजर की पत्नी से बताई । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बार-बार कर रही थी फोन
फिर  मैनेजर की पत्नी ने एसबीआई के वाहन मालिक पंकज कुमार विश्वकर्मा को फोन कर उनसे बात कराने को कहा. पंकज कुमार ने मैनेजर के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, फिर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई।  अंत में उन्होंने मकान मालिक की अनुमति से गैलरी पर चढ़कर कमरे में झांका, तो देखा किमैनेजर का शव पंखे से लटका है और घर का पिछला दरवाजा खुला है। शव पत्नी के दुपट्टा से झूल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed