फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Saryu Rai Rebel BJP leader and Jamshedpur East MLA set up an organisation named Bharatiya Jan Morcha

झारखंड: भाजपा से निष्कासित सरयू राय ने बनाई अलग पार्टी, नाम दिया भारतीय जन मोर्चा

Tue, 21 Jan 2020 09:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राची Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Jan 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Saryu Rai Rebel BJP leader and Jamshedpur East MLA set up an organisation named Bharatiya Jan Morcha
सरयू राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा से निष्कासित वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने अलग पार्टी बना ली है। अपनी इस नई पार्टी का नाम उन्होंने भारतीय जन मोर्चा (भाजमो) रखा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंवे राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को पूर्वी जमशेदपुर सीट से हराया था। अपनी पार्टी में उन्होंने भाजपा से निष्कासित अन्य पदाधकारियों को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


भाजमो महानगर कमेटी का संयोजक रामनारायण शर्मा को बनाया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी का अजय सिन्हा और जमशेदपुर पश्चिम का संयोजक मुकुल मिश्रा को बनाया गया है। जमशेदपुर पश्चिम से आजसू प्रत्याशी रहे ब्रजेश सिंह मुन्ना को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी घोषणा सरयू राय ने सोमवार को साकची स्थित एक होटल में की। 

विज्ञापन

संभावनाएं देखते हुए राज्य स्तर पर करेंगे संगठन का विस्तार: सरयू राय

सरयू राय का कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में जनता की समस्याओं के हल के लिए राजनीतिक संगठन जरूरी था। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्यक्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ही रहेगा। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी-संगठन का राज्य स्तर पर विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed