फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Sahibganj vessel mishap two bodies fished out and three trucks located news in Hindi

झारखंड: साहिबगंज जहाज हादसे के बाद लापता हुए दो लोगों के शव बरामद, गंगा नदी में गिरे तीन ट्रकों का भी पता चला

Sun, 27 Mar 2022 10:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Mar 2022 10:19 PM IST
सार

बिहार के कटिहार जिले से साहिबगंज आ रहा मालवाहक जहाज गुरुवार की रात तकनीकी खामी के कारण टेढ़ा हो गया था और उस पर रखे ट्रक नदी में गिर गए थे।

विज्ञापन
Sahibganj vessel mishap two bodies fished out and three trucks located news in Hindi
Sahibganj vessel mishap - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज में गुरुवाप को हुई कारगो जहाज दुर्घटना में लापता हुए दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हादसे के बाद घर न लौटने वाले लोगों के परिजनों के दावों के आधार पर प्रशासन को शक है कि तीन और लोगों अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान नदी में गिरे तीन ट्रकों का पता लगा लिया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च को साहिबगंज में एक कारगो जहाज गंगा नदी में गिर गया था। इस कारगो में छह ट्रक थे और यह बिहार के कटिहार जा रहा था। इस घटना में कम से कम तीन लोगों के लापता होने की बात कही गई थी। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दो दल बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं। एनडीआरएफ की दोनों दलों में 22-22 सदस्य हैं।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विनय कुमार ने कहा कि हमने शनिवार को दो शव बरामद किए थे। हमने रविवार की सुबह भी बचाव अभियान चलाया लेकिन किसी और शव का पता नहीं चल सका। रविवार को हमारा मुख्य ध्यान उन ट्रकों को बाहर निकालने पर रहा। लेकिन, क्रेन के साथ कुछ तकनीकी दिक्कत आने की वजह से ट्रकों को नदी से बाहर निकाला नहीं जा पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed