फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Sahibganj murder case: husband Dildar Ansari revealed why he chopped body of his wife Rubika Pahadin into 18 p

Rubika Murder: ऐसे ही नहीं मरी रुबिका, दिलदार के दिमाग में भरा गया था नफरत का जहर, खौफनाक कदम के पीछे कई शैतान

Mon, 19 Dec 2022 04:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

साहिबगंज के दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़िन (Rubika Pahadi) की हत्या कर फिर उसके शव को लोहा काटने वाली मशीन से 50 टुकड़ों में काट दिया। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।

विज्ञापन
Sahibganj murder case: husband Dildar Ansari revealed why he chopped body of his wife Rubika Pahadin into 18 p
रबिका हत्याकांड में खुलासा - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज में अपनी पत्नी रुबिका की जान लेकर उसके शव को 50 टुकड़े काटने वाले दिलदार अंसारी और उसके परिवार के आरोपी सदस्यों की गिरफ्तारी हो गई है। गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड पर से धीरे-धीरे पर्दा हटने लगा है। आरोपी पति ने स्वीकार किया कि उसने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे और बाद में उसे जिले के कई स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलदार अंसारी और उसके परिवार के सदस्यों का शुक्रवार की रात 22 वर्षीय रुबिका पहाड़िन से झगड़ा हुआ था।  गुस्से में आकर आरोपी पति व उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। आरोपी ने करीब एक महीने पहले पहाड़िन से शादी की थी और वह उसकी दूसरी पत्नी थी।

विज्ञापन


ऐसे दोनों के बीच हुआ प्यार
बताया जा रहा है कि बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मठियो डोंडा पहाड़ की रहनेवाली रुबिका पहाड़िन हाट बाजार आती थी। तीन महीने पहले दिलदार की नजर उस पर पड़ी। उसने धीरे-धीरे बात में फंसाकर रुबिका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी कर ली। एक महीने से दोनों साथ में रह रहे थे। दिलदार ने पहली शादी की बात छुपाकर की थी शादी। वहीं जब कुछ दिनों बाद रुबिका को पता चला कि दिलदार की पहले भी एक पत्नी है तो वह दिलदार को डांटने लगी। फिर रोज-रोज दोनों में झगड़ा होने लगा। लेकिन इस झगड़ा को तब और बल मिल गया जब परिवार वालों ने उसका साथ देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


दिलदार के दिमाग में परिवार वालों ने भरा जहर
कहा जाता है कि दिलदार के घरवाले रुबिका के साथ शादी करने से खुश नहीं थे। इसलिए घरवालों  ने दिलदार के दिमाग में नफरत का जहर भरना शुरू कर दिया। घरवाले रोजाना उसे रुबिका के खिलाफ भड़काते थे।  यहां तक कि उसकी पहली पत्नी ने भी विवाद करना शुरू कर दिया था। जिसके चलते दिलदार दबाव में आने लगा। इसके बाद दिलदार के परिवारवालों ने योजना बना कर रुबिका की हत्या कर दी और शव के 50 टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुबिका की हत्या के पीछे कई शैतानी चेहरे, सास ने दी सुपारी
पुलिस सूत्रों की माने तो, मृतका की सास मरियम खातून ने रुबिका की हत्या के लिए अपने भाई यानी दिलदार के मामा मोइनुल हक को 20 हजार की सुपारी दी थी। मरियम ने बीते शुक्रवार को उसे बेला टोला स्थित अपने निजी आवास से अपने भाई मोइनुल हक के बोरियो मांझ टोला स्थित आवास पहुंचाया था। जहां उसकी हत्या कर शव को बोरे में भर कर फेंक दिया गया। 

दिलदार के परिवार के कई सदस्य हिरासत में
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के पति दिलदार अंसारी, ससुर मुस्तकिम अंसारी, सास मरियम खातून, दिलदार की पहली पत्नी गुलेरा, दिलदार के भाई महताब व आमिर और बहन शरेजा खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ की।


शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे
मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed