फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ruckus in jharkhand assembly over lathicharge on bjp workers

झारखंड: भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ विधानसभा में जोरदार हंगामा, सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

Thu, 09 Sep 2021 03:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 09 Sep 2021 03:13 PM IST
सार

विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्य के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही काली पट्टी बांधकर हंगामा किया और अध्यक्ष के आसन के पास जा कर जमकर नारेबाजी की
 

विज्ञापन
ruckus in jharkhand assembly over lathicharge on bjp workers
झारखंड विधानसभा में हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया और अध्यक्ष की कुर्सी के पास जा कर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह हेमंत सोरेन सरकार ने गुंडागर्दी करवाई वो बहुत दुखद है। जानबूझकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाया गया। हमारे कार्यकर्ता पूरे राज्य में काला दिवस मना रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और झामुमो कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए। 

विज्ञापन


विपक्षी दल भाजपा विधायकों के हंगामे पर झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि नारे लगाना एक सीमा तक सही है, लेकिन लगता है कि विपक्षी सदस्य लड़ने के मूड से यहां आए हैं जो बेहद शर्मनाक है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का धरना
झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने के विरोध में भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ हमलावर है।  बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लिया और लाठीचार्ज किया। इतना ही नहीं पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारों भी की। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा विधायकों ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। इससे पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप
बता दें कि पिछले सप्ताह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अधिसूचना के जरिए नमाज अता करने के लिए विधानसभा में एक कमरा आवंटित किया था। उसके बाद से यह विवाद शुरू हुआ है। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि सोरेन सरकार को संवैधानिक मूल्यों की कोई परवाह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed