{"_id":"5d0ef1468ebc3e2dc72e4de0","slug":"rims-doctors-stop-lalu-prasad-yadav-to-eat-mango","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर डॉक्टरों ने लगाई रोक, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू प्रसाद यादव के आम खाने पर डॉक्टरों ने लगाई रोक, ये है वजह
Sun, 23 Jun 2019 09:22 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 23 Jun 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
लालू यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
रांची के रिम्स में इलाज करा रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के आम खाने पर डॉक्टरों ने रोक लगा दी है। लालू यादव दिन में दो-तीन आम खा रहे थे जिसकी वजह से उनका शुगर 180 पर पहुंच गया था। शुगर बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उनके आम खाने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें एक मालदह (लंगड़ा) आम खाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन उन्होंने दो-तीन आम रोजाना खाने शुरू कर दिए। इससे उनका शुगर बढ़ने लगा। इसे देखते हुए इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू यादव ने बुधवार से आम नहीं खाया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि लालू की तबियत में काफी सुधार है। उनका टेस्ट किया गया है, इसमें उनका लीवर अच्छे से काम कर रहा है। किडनी भी 50 फीसदी काम कर रही है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि अब शुगर भी कंट्रोल में आने लगा है। उनके चेहरे पर कोई तनाव भी नहीं दिख रहा है। लालू यादव अभी 18 दवाएं ले रहे हैं।