{"_id":"0960a4480c416a855a61d1b2d7f11144","slug":"results-of-jharkhand-academic-council-class-tenth-on-april-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड एकेडमिक काउंसिल दसवीं का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड एकेडमिक काउंसिल दसवीं का परिणाम घोषित
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड की परीक्षा में शामिल छात्र यह परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड के द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति के मुताबिक "इस वर्ष 10,12,581 छात्र दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। 5,35,662 छात्र और 4,76,919 छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया।"
बोर्ड ने वार्षिक माध्यमिक विद्यालय परीक्षा 21 फरवरी को शुरू की थी जो मार्च के पहले सप्ताह में समाप्त हुई थी। बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक 10वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 21 मार्च से 37 केंद्रों पर शुरू हुआ था।
विज्ञापन
झारखंड एकेडमिक काउंसिल प्रतिवर्ष इन परीक्षाओं आयोजित करती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र देश के अलग-अलग कॉलेज में दाखिला लेने योग्य हो पाएंगे।
विज्ञापन
छात्र यह परीक्षा परिणाम results.amarujala.com पर देख सकते हैं।