{"_id":"c13c72c805a7fe189e6516d4fcaa25c8","slug":"rape-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन छोड़ने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन छोड़ने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में वाराणसी की रहने वाली दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मंगलवार को दो युवकों बलदेव मंडल और ढुल्लु साव ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लड़की को कोडरमा स्टेशन छोड़ने के लिए जब ढुल्लु जा रहा था तभी गांव वालों ने उसे पकड़ कर चंदवारा थाने के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीडिता को मेडिकल जांच के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया है।
इसबीच पुलिस अधीक्षक हेमंत टोप्पों ने बताया कि पीड़िता परिवार से तंग आकर मुंबई निवासी अपने भाई के पास अकेले जा रही थी तभी उसका सामान वाराणसी में चोरी हो जाने के उपरांत चार युवकों ने उसे मुंबई पहुंचाने का भरोसा दिलाया और उसे कोडरमा स्टेशन ले आये।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके बाद इनमें से दो लडकों ने महुआ दोहर गांव ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।