फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Yuva RJD gheraoed the election office demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.

झारखंड: एसआईआर के विरोध में युवा राजद ने घेरा राज्य चुनाव कार्यालय, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Wed, 14 Oct 2026 07:02 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य चुनाव कार्यालय का घेराव किया। साथ ही चुनाव आयुक्त के रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए और इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन
Yuva RJD gheraoed the election office demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.
प्रदर्शन करते राजद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने राज्य चुनाव कार्यालय का घेराव किया और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। एक व्यक्ति के माथे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर लगाई गई थी। उसके हाथ-पांव बांधकर कार्यकर्ता राज्य चुनाव कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन


पढ़ें: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के इशारे पर वोटों की चोरी की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की। हालांकि, वोटों की चोरी और भाजपा के इशारे पर काम करने के आरोप प्रदर्शनकारियों ने लगाए हैं।

युवा राजद के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को आम जनता के हवाले कर दिया जाना चाहिए। इस बयान के जरिए कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया।

राज्य चुनाव कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, गौरीशंकर यादव, राहुल यादव, अनीता यादव, मंतोष यादव और धर्मेंद्र कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान एसआईआर का विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed