फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Wildlife Week to be observed in Jharkhand from October 2; awareness programs to be organized.

झारखंड: दो अक्तूबर से प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह, रांची समेत सभी जिलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 30 Sep 2026 03:18 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 03:18 PM IST
सार

झारखंड वन विभाग दो अक्टूबर से वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। रांची समेत सभी जिलों में पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिलिंग, बाइक रैली और जागरूकता अभियान होंगे। विभाग वन्यजीव, जंगल और पक्षियों के संरक्षण के साथ जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर देगा।

विज्ञापन
Wildlife Week to be observed in Jharkhand from October 2; awareness programs to be organized.
मीडिया के साथ संवाद करते वन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से झारखंड वन विभाग की ओर से दो अक्टूबर से वन्यजीव सप्ताह मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को फॉरेस्ट हेडक्वार्टर में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इसमें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी संजीव कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान राजधानी रांची के साथ-साथ राज्य के सभी जिलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पेंटिंग प्रतियोगिता, साइकिलिंग कार्यक्रम, बाइक रैली और जागरूकता अभियान प्रमुख हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को वन्यजीवों और जंगलों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: साहिबगंज में 20 मीटर दूर पहुंचा कटाव, दो ट्रेनें रद्द और छह डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य प्राणी संजीव कुमार ने कहा कि जंगल और वन्यजीवों का संरक्षण वन विभाग की प्राथमिकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों की कमी जैसी चुनौतियां हैं, लेकिन उपलब्ध संसाधनों के साथ संरक्षण कार्य जारी है।

उन्होंने पक्षियों के संरक्षण को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए पक्षियों को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। वन्यजीव सप्ताह के दौरान मानव और वन्यजीवों के बीच बेहतर समन्वय तथा संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। विभाग का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जंगल और वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के साथ-साथ मानव जीवन के लिए भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed