फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   The Meteorological Department has provided information regarding the cyclonic storm 'Arnab' in Jharkhand.

झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, जानें अगले तीन दिन को लेकर मौसम विभाग ने क्या बताया

Sat, 31 Oct 2026 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से झारखंड में मौसम बदल गया है। अगले तीन दिनों तक बारिश, घने कोहरे और बादलों का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 5 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे धनतेरस और दिवाली पर राहत मिलेगी।

विज्ञापन
The Meteorological Department has provided information regarding the cyclonic storm 'Arnab' in Jharkhand.
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सुबह घना कोहरा और कुहासा छाने के साथ दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

विज्ञापन


गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम के इस बदले रूप के कारण पूरे प्रदेश में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह दृश्यता बेहद कम दर्ज की जा रही है, जिससे सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। बादलों की मौजूदगी के कारण धूप का असर सीमित रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


राज्य के कई हिस्सों में बारिश
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कमजोर पड़ने के बावजूद झारखंड में इसका प्रभाव बना हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सुबह से घने बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर धूप खिली, लेकिन बाद में फिर बादल छा गए और शाम को बारिश शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में लातेहार, डाल्टनगंज, घाटशिला और धालभूमगढ़ सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। लातेहार जिले के बालूमाथ में सर्वाधिक 111.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि रांची में 8.5 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कोहरे का असर अधिक देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; इन 3 केंद्रों के बदले पते

त्योहारों पर मौसम साफ होने की उम्मीद
राज्यवासियों के लिए राहत की बात यह है कि आगामी त्योहारों के समय मौसम साफ होने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना नया निम्न दबाव 2 नवंबर तक मौसम को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान रांची में भी दिन में एक-दो बार बारिश हो सकती है। राज्य में 2 और 3 नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 4 नवंबर से राजधानी रांची में आसमान साफ होने लगेगा। वहीं 5 नवंबर से पूरे झारखंड में मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद व्यक्त की गई है। पांच नवंबर से मौसम साफ होने से धनतेरस और दिवाली पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed