Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Senior JMM leader Raja Ram Marandi joins BJP along with hundreds of supporters; Babulal Marandi

झारखंड में झामुमो को बड़ा झटका: बरहेट के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 07:46 PM IST
सार

साहेबगंज के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में झामुमो को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में आयोजित मिलन समारोह में यह राजनीतिक बदलाव हुआ।

विज्ञापन
Senior JMM leader Raja Ram Marandi joins BJP along with hundreds of supporters; Babulal Marandi
बीजेपी में शामिल होते झामुमो के नेता राजाराम मरांडी

विस्तार

साहेबगंज जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बुधवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के झबरी में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन

राजा राम मरांडी के साथ बड़ी संख्या में झामुमो समर्थकों और कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। मिलन समारोह में समर्थकों की भारी मौजूदगी रही। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी, भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक

राजा राम मरांडी के भाजपा में शामिल होने को बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। उनके साथ सैकड़ों समर्थकों के जुड़ने से भाजपा को क्षेत्र में अपना जनाधार मजबूत करने की उम्मीद है। हालांकि, इस राजनीतिक घटनाक्रम का आगामी दिनों में क्षेत्र की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed