फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   rupi soren funeral nemra state honours shibu soren hemant soren ramgarh jharkhand

झारखंड: रूपी सोरेन को नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 11 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Thu, 08 Oct 2026 09:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 09:42 AM IST
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 11 बजे नेमरा पहुंचेगा, जहां आम लोगों, परिजनों और समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन
rupi soren funeral nemra state honours shibu soren hemant soren ramgarh jharkhand
रूपी सोरेन का पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन की खबर के बाद रामगढ़ समेत पूरे झारखंड में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

सुबह 11 बजे नेमरा पहुंचेगा पार्थिव शरीर

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचने की जानकारी है। यहां आम लोगों, समर्थकों, परिजनों और शुभचिंतकों के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

नाड़ी दरहा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए नाड़ी दरहा घाट ले जाया जाएगा। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी और नेताओं के पहुंचने की संभावना

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में वीआईपी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

नेमरा से घाट तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नेमरा गांव से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और लोगों की सुविधा के लिए जरूरी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed