Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   rims land scam acb remand seven officers ias manoj ranjan documents seized

रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन: सात अधिकारी पांच दिन के रिमांड पर; आईएएस के घर से मिले दस्तावेज

Sat, 21 Nov 2026 09:10 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 09:10 AM IST
सार

रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने गिरफ्तार सात प्रशासनिक और निबंधन अधिकारियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एजेंसी जमीन अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और दस्तावेजों में कथित हेराफेरी को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
rims land scam acb remand seven officers ias manoj ranjan documents seized
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार सात प्रशासनिक और निबंधन अधिकारियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एजेंसी अब इन अधिकारियों से जमीन अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और सरकारी दस्तावेजों में कथित हेराफेरी को लेकर पूछताछ कर रही है। एसीबी का प्रयास है कि पूछताछ के जरिए घोटाले से जुड़े पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

एसीबी ने शुक्रवार को ही सातों अधिकारियों को गिरफ्तार करने के बाद पांच दिन के रिमांड पर लिया था। जांच एजेंसी उनसे यह जानने की कोशिश कर रही है कि जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी कैसे की गई, मुआवजे का भुगतान किन लोगों को हुआ और इस पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही।

विज्ञापन

सातों अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी

एसीबी से गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद राज्य सरकार ने भी सातों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सरकार इन अधिकारियों को जल्द निलंबित करने का आदेश जारी कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम आदेश जारी होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस मनोज रंजन समेत सात अधिकारी गिरफ्तार

इससे पहले शुक्रवार को एसीबी की अलग-अलग टीमों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार रंजन, उपमंडलाधिकारी मनोज कुमार समेत सात आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद ब्यूरो ने सातों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अधिकारियों में पूर्व एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन, पूर्व अंचलाधिकारी शैलेश कुमार और राजेश कुमार तथा तत्कालीन जिला अवर निबंधक अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे और वैभव मणि त्रिपाठी शामिल हैं।

मनोज रंजन के बंगले से चेकबुक, पासबुक और बीमा पॉलिसी जब्त

छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम ने मनोज कुमार रंजन के बंगले का ताला और अलमारी का लॉक कटवाकर तलाशी ली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस उपाधीक्षक इंद्रदेव राम के नेतृत्व में पहुंची टीम को बंगले से मनोज रंजन की पत्नी के नाम पर दर्ज गैस एजेंसी से जुड़े दस्तावेज, सात बैंकों की चेकबुक और पासबुक, बीमा पॉलिसी तथा बंगले से संबंधित कागजात मिले। इसके अलावा घर से सात से आठ गैस सिलिंडर भी बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम बारीडीह स्थित विजया गार्डेन के एक फ्लैट में भी पहुंची। यह फ्लैट पूर्व अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी ने किराये पर लिया था। हालांकि, बताया गया कि वह करीब ढाई साल पहले ही फ्लैट खाली कर चुके थे।

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही जांच

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर रिम्स जमीन घोटाले की जांच की जा रही है। इससे पहले एसीबी इस मामले में बिल्डर शुभम साबू और कई जमीन दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


अब सातों अधिकारियों से पांच दिनों तक होने वाली पूछताछ में जमीन के लेन-देन, मुआवजा भुगतान, राजस्व अभिलेखों में कथित गड़बड़ी और घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed