फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Residents of Chhatabad, Dhanbad, take to the streets to protest against land subsidence and BCCL.

झारखंड: धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2026 12:11 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 12:11 PM IST
सार

धनबाद के छाताबाद में लगातार तीन बार भू-धंसान के बाद स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। छाताबाद बचाओ संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में लोगों ने मार्च निकालकर प्रभावित क्षेत्र की जांच, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्थायी समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Residents of Chhatabad, Dhanbad, take to the streets to protest against land subsidence and BCCL.
प्रदर्शन करते लोग

विस्तार

धनबाद के छाताबाद में लगातार तीन बार हुई भू-धंसान की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। ‘छाताबाद बचाओ संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छोटे बच्चों से लेकर युवा तक शामिल हुए। लोगों ने हाथों में बैनर लेकर छाताबाद से थाना चौक तक मार्च निकाला और बीसीसीएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में लगातार भू-धंसान की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जमीन धंसने की घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनके घर और जान-माल पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


पढे़ं: यूपी में मारा गया झारखंड का मोस्ट वांटेड: टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्र की तत्काल जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। प्रदर्शनकारियों ने बीसीसीएल से समस्या का स्थायी समाधान निकालने और प्रभावित लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बार-बार जमीन धंसने की घटनाओं के बाद अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। प्रशासन और बीसीसीएल को मिलकर इलाके की स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। भू-धंसान की घटनाओं को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच अब स्थानीय लोगों की नजर बीसीसीएल और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed