फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jainendra-jyoti-memorial-foundation-blood-donation-camp Ranchi Jharkand News

झारखंड: जिसने रक्तदान करते गंवाई जान, उसकी पुण्यतिथि पर लोगों ने किया रक्तदान; भावुक कर देगा यह अभियान

Sun, 20 Sep 2026 05:04 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

रांची में जैनेन्द्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'अमर उजाला' के पूर्व पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति की पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। 

विज्ञापन
jainendra-jyoti-memorial-foundation-blood-donation-camp Ranchi Jharkand News
रक्तदान कर पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति को दी श्रद्धांजलि, शिविर में जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्तदान को जीवन बचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। इसी उद्देश्य से रांची में जैनेन्द्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से रविवार को खेलगांव सोसाइटी, सेक्टर-1, ब्लॉक-13 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। 'अमर उजाला' में कार्यरत रहे पत्रकार जैनेन्द्र ज्योति का कोरोना काल में रक्तदान के दौरान संक्रमित होकर सितंबर 2020 में निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शिविर में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य टीम मौजूद रही। स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान करने पहुंचे लोगों की आवश्यक जांच की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया। रक्तदान करने वाले लोगों को सदर अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सक्रिय नवनीत प्रभास ने बताया कि जैनेन्द्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी खेलगांव सोसाइटी में रक्तदान शिविर लगाया गया था, जिसमें करीब 25 लोगों ने रक्तदान किया था। इस वर्ष भी लोगों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

पटना में 22 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
रक्तदान करने पहुंचे अशोक बिहारी, हर्ष श्रीवास्तव, आराधना ज्योति, पल्लवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि जरूरत के समय किसी मरीज की जिंदगी बचाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें- झारखंड: गयाजी-धनबाद रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार और क्षमता, 340 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार



उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अक्सर रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। शिविर के आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

पटना में 22 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के मंत्री निशांत कुमार, रामकृपाल यादव, प्रमोद चंद्रवंशी और एमएलसी अरविंद शर्मा भी लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed