फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Railway Division has increased train services and put in place special arrangements

झारखंड: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाई रेल सेवाएं, भीड़ प्रबंधन की भी विशेष व्यवस्था

Thu, 01 Oct 2026 07:08 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 07:08 PM IST
सार

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को लेकर रांची रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। पूजा स्पेशल ट्रेनों के साथ अतिरिक्त कोच, होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था और 24 घंटे वॉर रूम की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Ranchi Railway Division has increased train services and put in place special arrangements
मीडिया के साथ संवाद करते रांची मंडल रेल के प्रबन्धक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रांची रेल मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को मंडल रेल प्रबन्धक करुणानिधि सिंह से प्रेसवार्ता का आयोजन कर मीडिया के साथ बातें साझा किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ कई ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। स्टेशन प्रबंधन, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन में रांची से और रांची होकर अजमेर, अलीपुरद्वार, आनंद विहार टर्मिनल, अजमेर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बेंगलुरु सहित विभिन्न गंतव्यों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, रांची-अजमेर वापसी सेवा 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। रांची-अलीपुरद्वार स्पेशल 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक और वापसी सेवा 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। रांची-आनंद विहार स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक तथा वापसी सेवा 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक संचालित होगी।
विज्ञापन


पढ़ें: जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच का सरकार को अल्टीमेटम, 18 अक्तूबर तक मांग नहीं मानीं तो छात्र महापंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल रांची होकर 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 12 से 26 अक्टूबर तक और हटिया-बेंगलुरु स्पेशल 14 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल भी रांची होकर 30 नवंबर तक संचालित होगी। स्थानीय यात्रियों के लिए हटिया-बानो और बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी।

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रांची-गोड्डा, रांची-चोपन, रांची-सासाराम और रांची-आरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए हैं।

भीड़ नियंत्रण के लिए रांची और हटिया स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट व यूटीएस काउंटर, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी। आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे वॉर रूम भी सक्रिय रहेगा।

10 अक्टूबर से 29 नवंबर तक रांची और हटिया स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये किया जाएगा। दक्षिण दिशा की ट्रेनों के लिए बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो में वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था की गई है। रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर से आंशिक रूप से खोला जाएगा। रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें, यात्रा से पहले ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी प्राप्त करें तथा संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को दें। किसी भी सहायता के लिए 24×7 वॉर रूम के मोबाइल नंबर 9835921955 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ रेल प्रबन्धक वाणिज्य श्रेया सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed