{"_id":"6abe41724258cb4ebb0720d0","slug":"jharkhand-palamu-s-renowned-folk-singer-shiv-kumar-chaudhary-passes-away-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी का निधन, मेदिनीनगर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी का निधन, मेदिनीनगर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
Thu, 01 Oct 2026 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Oct 2026 04:48 PM IST
सार
पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी का मेदिनीनगर में इलाज के दौरान निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लोकगीतों के माध्यम से पलामू की संस्कृति और परंपराओं को देश-विदेश तक पहुंचाया।
विज्ञापन
पलामू के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध लोक गायक शिव कुमार चौधरी का मेदिनीनगर में इलाज के दौरान निधन हो गया। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। लोक संगीत के माध्यम से पलामू की समृद्ध संस्कृति को पहचान दिलाने वाले इस चर्चित कलाकार के दुनिया से चले जाने से लोक संगीत जगत को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार लोक गायक शिव कुमार चौधरी का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। स्थिति खराब होने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत नौगढ़ा स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया। मेदिनीनगर में इलाज के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पलामू की माटी और परंपराओं को दिलाई वैश्विक पहचान
शिव कुमार चौधरी विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के लालगढ़-पंजरी कला गांव के रहने वाले थे। उन्होंने अपने लोकगीतों के जरिये पलामू की समृद्ध संस्कृति और अनूठी परंपराओं को देश ही नहीं, बल्कि विदेश तक विशेष पहचान दिलाई। उनके गीतों में पलामू की मिट्टी की सोंधी महक और आम जन-जीवन की सच्ची झलक साफ नजर आती थी। पलामू की लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाने में उनके अभूतपूर्व योगदान को हमेशा आदर के साथ याद किया जाएगा।
विज्ञापन