फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   nitin nabin Preparations intensify in Jharkhand for Jharkhand tour

झारखंड: 23 अक्तूबर को रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठन की मजबूती व सियासी रणनीति पर होगा मंथन

Thu, 22 Oct 2026 03:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 22 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे। इस दौरान वह झारखंड प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
nitin nabin Preparations intensify in Jharkhand for Jharkhand tour
तैयारी को लेकर बैठक करते बीजेपी के पदाधिकारी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह प्रदेश भाजपा की नवगठित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। लंबे समय बाद रांची में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। ऐसे में पार्टी के लिए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। इस दौरान नितिन नबीन के दौरे से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विज्ञापन

बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड दौरा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन प्रदेश की नवगठित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव में कहां, कौन चर्चा में? किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा मतपेटी में कल होगी बंद

आदित्य साहू ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी की प्राथमिकता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की मौजूदा सरकार जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी कर रही है। भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ अपनी राजनीतिक गतिविधियों को और तेज करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed