Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand weather diwali forecast no rain till november 8 rain likely november 9 10

झारखंड: दिवाली पर खिलेगी धूप, 8 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं; 9 से बदलेगा मौसम

Thu, 05 Nov 2026 01:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 05 Nov 2026 01:20 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान 'मुरासू' का असर खत्म होने के बाद झारखंड में दिवाली के दौरान मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
jharkhand weather diwali forecast no rain till november 8 rain likely november 9 10
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

चक्रवाती तूफान 'मुरासू' का असर खत्म होने के बाद झारखंड में दिवाली के दौरान मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कुहासा छाया रह सकता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8 नवंबर तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 9 और 10 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान संताल परगना समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी इसका आंशिक असर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट के आसार

झारखंड में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान जताया है। इससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ सकती है। आसमान साफ रहने के कारण रात में धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को रांची के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। विभाग ने सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन

सुबह रांची समेत कई जिलों में छाया रह सकता है कुहासा

राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पलामू और जमशेदपुर में हल्की धुंध या कुहासा देखने को मिल सकता है। खूंटी, गुमला और लोहरदगा में भी सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से मौसम सामान्य हो जाएगा। पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची में 28 और जमशेदपुर में 31 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रांची में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। पलामू में 29 और 17 डिग्री, हजारीबाग में 29 और 19 डिग्री, जबकि रामगढ़ में 29 और 18 डिग्री तापमान रह सकता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि बोकारो में अधिकतम 29 और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है।

9 और 10 नवंबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6, 7 और 8 नवंबर को राज्य में आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 9 नवंबर से उत्तर-पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। इस दौरान संताल परगना के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 10 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची में भी मौसम में बदलाव का आंशिक असर दिख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed