फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Toto and mobile phone looted at gunpoint using a plastic pistol; police nab the accused.

झारखंड: प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर टोटो और मोबाइल लूटा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Wed, 14 Oct 2026 03:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र में प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर टोटो और मोबाइल लूटने के आरोपी सोनू दे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया टोटो और खिलौना हथियार बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Toto and mobile phone looted at gunpoint using a plastic pistol; police nab the accused.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज जिले की रांगा थाना पुलिस ने प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर टोटो व मोबाइल लूटने वाले आरोपी सोनू दे को 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई टोटो गाड़ी और वारदात में प्रयुक्त खिलौना हथियार बरामद कर लिया है। दुमका जिले के गोपीकांदर कुशिरा निवासी टोटो चालक रवींद्र पाल की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


सुनसान रास्ते पर वारदात को दिया अंजाम
पीड़ित टोटो चालक रवींद्र पाल ने रांगा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार अमड़ापाड़ा बाजार में एक व्यक्ति ने लिट्टीपाड़ा से हिरणपुर जाने के लिए उसका टोटो आरक्षित कराया। तय योजना के तहत 12 अक्तूबर की सुबह छह बजे चालक लिट्टीपाड़ा पहुंचा और आरोपी को बैठाकर हिरणपुर के लिए रवाना हुआ। हिरणपुर के निकट पहुंचकर आरोपी ने थोड़ा आगे चलने की बात कहकर वाहन को दुलमी और फिर बांसकोला की तरफ ले जाने को कहा। बांसकोला मोड़ से दक्षिण की तरफ करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर पहुंचते ही आरोपी ने पीछे से बंदूक सटा दी। आरोपी ने खुद को एमसीसी संगठन का सदस्य बताते हुए चालक का मोबाइल और टोटो छीन लिया।
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मिली सफलता
थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित छापेमारी की। पुलिस ने महेशपुर निवासी आरोपी सोनू दे को बरहेट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया टोटो और वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने जिस हथियार के बल पर लूट को अंजाम दिया था, वह प्लास्टिक का खिलौना था। पुलिस ने आरोपी सोनू दे से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed