Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Second round of PG medical counselling begins; apply by November 17

झारखंड: पीजी मेडिकल की दूसरी काउंसलिंग शुरू, 17 नवंबर तक करें आवेदन, 25 को मिलेगा सीट आवंटन

Mon, 16 Nov 2026 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

झारखंड में एमडी और एमएस समेत पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू हो गई है। नए अभ्यर्थी 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मेधा सूची 20 नवंबर और सीट आवंटन 25 नवंबर को होगा।

विज्ञापन
Jharkhand: Second round of PG medical counselling begins; apply by November 17
जेसीईसीईबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में एमडी और एमएस जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य कोटे की रिक्त पड़ी पीजी मेडिकल सीटों पर नामांकन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन प्रपत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेज भी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली काउंसलिंग की राज्य मेधा सूची में शामिल है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह छूट केवल पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों को दी गई है, जबकि नए अभ्यर्थियों के लिए 17 नवंबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन


मेधा सूची और आपत्ति दर्ज करने की तिथियां
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात 18 नवंबर को प्रोविजनल मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। यदि अभ्यर्थियों को इस सूची में दर्ज किसी विवरण या अंक में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वे 19 नवंबर को अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा पेश सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के उपरांत 20 नवंबर को अंतिम मेधा सूची जारी कर दी जाएगी। अंतिम सूची के आधार पर ही आगे के चरणों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी प्रविष्टियों की जांच ध्यानपूर्वक कर लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट विकल्प चयन और प्राथमिकता सूची
अंतिम मेधा सूची प्रकाशित होने के बाद काउंसलिंग का अगला चरण प्रारंभ होगा। अभ्यर्थी 21 से 24 नवंबर तक पसंद के मेडिकल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का विकल्प भर सकेंगे। च्वाइस फिलिंग की इस अवधि में अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा संस्थानों और विषयों की प्राथमिकता तय करनी होगी। विशेषज्ञों और बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे विकल्पों का चयन करते समय अपनी प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इसी आधार पर सीटें आवंटित की जाएगी। निर्धारित समयसीमा खत्म होने के पश्चात विकल्पों में बदलाव करने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को 24 नवंबर तक अपनी पसंदीदा सूची को अंतिम रूप देना होगा।


सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
विकल्प दर्ज करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 25 नवंबर को सीट आवंटन पत्र जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। आवंटन पत्र प्राप्त करने के उपरांत अभ्यर्थियों को संबंधित मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा और नामांकन की आगे की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। काउंसलिंग प्रक्रिया, कटऑफ तथा अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर जाकर जारी विज्ञापन का अवलोकन कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed