Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Extortion demanded in the name of PLFI; grader operator threatened at gunpoint

झारखंड: पीएलएफआई के नाम पर लेवी की मांग, ग्रेडर चालक को बंदूक दिखाकर धमकाया, मशीन जलाने की कोशिश

Mon, 16 Nov 2026 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 05:39 PM IST
सार

पश्चिमी सिंहभूम की घाटबाजार घाटी में पीएलएफआई के नाम पर हथियारबंद दो युवकों ने सड़क निर्माण कंपनी से लेवी मांगी। ग्रेडर चालक को बंदूक दिखाकर दो दिन की मोहलत दी और मशीन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Jharkhand: Extortion demanded in the name of PLFI; grader operator threatened at gunpoint
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम जिले की घाटबाजार घाटी में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर दो अज्ञात युवकों ने सड़क निर्माण में लगी संवेदक कंपनी से लेवी की मांग की है। रविवार दोपहर मोटरसाइकिल पर पहुंचे हथियारबंद युवकों ने ग्रेडर चालक को बंदूक दिखाकर दो दिन में लेवी चुकाने का फरमान सुनाया। युवकों ने ग्रेडर मशीन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि मशीन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इससे सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों और संवेदक के बीच दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


निर्माण स्थल पर हथियारबंद युवकों का धावा
रांची की संवेदक कंपनी बीकेएस इंफ्रास्ट्रक्चर एनएच-320जी पर कोलेबिरा से रायकेरा (मनोहरपुर) तक सड़क बना रही है। रविवार दोपहर मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर स्थित घाटबाजार घाटी के पास ग्रेडर मशीन से निर्माण चल रहा था। इसी दौरान लाल और काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने गाड़ी रोककर ग्रेडर चला रहे अशोक चौधरी को बंदूक दिखाई और डराया। हमलावरों ने उसे पीएलएफआई के लेटरहेड पर लिखी लेवी की पर्ची थमा दी। इस पर्ची के नीचे उग्रवादी संगठन से जुड़े 'अनल दा' का नाम दर्ज है।
विज्ञापन


पेट्रोल छिड़ककर मशीन जलाने की कोशिश
पर्ची सौंपते हुए दोनों युवकों ने चालक को दो दिनों के भीतर लेवी की रकम पहुंचाने का निर्देश दिया। आरोपियों ने चेतावनी दी कि यदि लेवी नहीं दी गई तो सड़क निर्माण पूरी तरह बंद रखना होगा। केवल धमकी देकर ही युवक नहीं रुके, बल्कि उन्होंने अपने साथ लाया पेट्रोल ग्रेडर मशीन पर छिड़क दिया और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, पेट्रोल छिड़कने के बावजूद आग नहीं सुलगी, जिससे मशीन सुरक्षित बच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू किया सघन जांच अभियान
आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रेडर चालक से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस लेवी मांगने वाले आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed