{"_id":"6afaf16492b7562b91009107","slug":"jharkhand-woman-beaten-to-death-over-a-mere-500-rupees-six-accused-from-the-same-family-arrested-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: महज 500 रुपये के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, एक ही परिवार के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: महज 500 रुपये के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, एक ही परिवार के छह आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:34 PM IST
सार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र स्थित हाड़ीमारा गांव में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित सोनुआ थाना क्षेत्र के हाड़ीमारा गांव में 500 रुपये के लेनदेन के मामूली विवाद में एक महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य और आपस में करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मामूली सी रकम को लेकर हुई इस खूनी वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में बढ़ा तनाव
सोनुआ थाना क्षेत्र के हाड़ीमारा गांव में 500 रुपये के लेनदेन की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। मृतका जिंगी बांकिरा और आरोपी पक्ष के लोगों के बीच देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और गाली-गलौज होने लगी। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि आरोपी आक्रोशित हो उठे। मामूली रकम का यह झगड़ा कुछ ही देर में हिंसक रूप लेने लगा और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
लाठी-डंडों से महिला पर हमला
कहासुनी और गाली-गलौज के बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने आपा खो दिया और महिला के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि गुस्से में आकर परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों से जिंगी बांकिरा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट लगने के कारण अत्यधिक खून बह गया और महिला वहीं जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय निवासियों ने घटना की जानकारी सोनुआ थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
सोनुआ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल आरंभ की। पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस अधिकारी मो. सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी की और हत्या में शामिल महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
