फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand News: Woman 'shot dead' by husband for objecting to his extra-marital affair

Jharkhand Crime: विवाहेत्तर संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या! आरोपी पति फरार; मची अफरातफरी

Sat, 24 Jan 2026 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Jan 2026 06:38 PM IST
सार

Ranchi News: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद सामने आया है। आरोपी फरार है, पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
Jharkhand News: Woman 'shot dead' by husband for objecting to his extra-marital affair
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मणिटोला इलाके में हुई। मृतका की पहचान 40 वर्षीय तरन्नुम के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
अवैध संबंधों को लेकर हुआ था विवाद
डोरंडा थाना की प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला के पति का कथित तौर पर किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक हो गया।
विज्ञापन

 
विवाद के बाद चली गोली
पुलिस के अनुसार, कहासुनी के दौरान पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Jharkhand: ‘हिंसा छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें माओवादी’, सारंडा मुठभेड़ के बाद झारखंड DGP का बड़ा संदेश

 
हथियार बरामद, आरोपी फरार
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
 
डोरंडा थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed