Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand high court grants statutory bail to five accused in dhanbad terror case

झारखंड: धनबाद आतंकी मामले में बड़ा फैसला, हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े पांच आरोपियों को वैधानिक जमानत

Tue, 24 Nov 2026 12:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद आतंकी मामले में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से कथित संबंध रखने वाले पांच आरोपियों को वैधानिक जमानत दे दी है। अदालत ने जांच अवधि 60 दिन बढ़ाने के विशेष अदालत के आदेश को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
jharkhand high court grants statutory bail to five accused in dhanbad terror case
झारखंड उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय ने धनबाद आतंकी मामले में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से कथित संबंध रखने वाले पांच आरोपियों को वैधानिक जमानत देने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने जांच की अवधि 60 दिन बढ़ाने संबंधी विशेष अदालत के पूर्व आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच की समय सीमा बढ़ाते समय आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया गया था। राज्य की जांच एजेंसी झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने में विफल रही, जिसके कारण आरोपियों को जमानत का लाभ मिला।
विज्ञापन


विशेष अदालत का आदेश रद्द

मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय ने विशेष अदालत के फैसले की वैधानिकता पर सवाल उठाए। उच्च न्यायालय ने पाया कि जांच अवधि को 60 दिन बढ़ाने से पूर्व आरोपियों को नोटिस जारी नहीं किया गया था। साथ ही, विशेष अदालत ने अपने आदेश में जांच की अवधि बढ़ाने के लिए कोई ठोस या पर्याप्त कारण भी दर्ज नहीं किए थे। उच्च न्यायालय ने माना कि कानूनी प्रविधानों का पालन किए बिना जांच की अवधि बढ़ाना नियम विरुद्ध है। इसी आधार पर अदालत ने विशेष अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया और आरोपी गुलफाम हसन, अयान जावेद, शहजाद आलम, शबनम परवीन तथा अम्मार यासर को वैधानिक जमानत दे दी।
विज्ञापन


गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

यह मामला आतंकवाद निरोधी दस्ता थाना से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। स्थापित कानूनी प्रविधानों के अनुसार, जांच एजेंसी को निश्चित समयावधि के भीतर अपनी जांच पूर्ण कर अदालत के समक्ष आरोपपत्र समर्पित करना था। तय समय सीमा में आरोपपत्र दाखिल न होने पर आरोपियों की ओर से उच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिकाएं दायर की गई थीं, जिन्हें अदालत ने प्रक्रियात्मक त्रुटियों के आधार पर स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में हुई थी छापेमारी

झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ता ने 26 अप्रैल, 2025 को धनबाद के वासेपुर, बैंक मोड़ और भूली इलाकों में स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुलफाम हसन, अयान जावेद, शहजाद आलम और शबनम परवीन को गिरफ्तार किया था। इस दौरान जांच एजेंसी ने दो पिस्तौल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ी पुस्तकें और दस्तावेज बरामद करने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed