फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: CM Hemant Soren pays tribute to Sido-Kanhu on Hool Diwas news in hindi

Jharkhand: हूल दिवस पर सीएम सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

Wed, 01 Jul 2026 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

हूल दिवस पर रांची के सिदो-कान्हू उद्यान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने हूल विद्रोह को शोषण के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बताते हुए वीरों के बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया।

विज्ञापन
Jharkhand: CM Hemant Soren pays tribute to Sido-Kanhu on Hool Diwas news in hindi
सीएम सोरेन ने किया माल्यापर्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान पहुंचकर अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हूल दिवस अन्याय और शोषण के खिलाफ आदिवासी समाज के संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो ने परिणाम की चिंता किए बिना अंग्रेजों और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। उनका यह बलिदान आज भी लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन



पढ़ें:  व्यापमं चौराहे पर कार-ट्रॉले की भीषण टक्कर, कार के चारो पहिया हुए ऊपर; तीन युवक बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है और यहां के महान सेनानियों का इतिहास हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रांति की चिंगारी कभी बुझती नहीं, बल्कि हर दौर में लोगों को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed