फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   simdega-job-fraud-security-money-five-six-crore-six-arrested Jharkhand News

झारखंड न्यूज: सिमडेगा में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, गिरोह का सरगना समेत छह गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 09:22 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Sep 2026 09:22 PM IST
सार

सिमडेगा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर सिक्योरिटी मनी के रूप में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना ओम प्रकाश समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
simdega-job-fraud-security-money-five-six-crore-six-arrested Jharkhand News
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सिमडेगा पुलिस ने जिले के बानो और कुरडेग थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सिक्योरिटी मनी के रूप में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना ओम प्रकाश समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि प्रथमदृष्टया करीब पांच से छह करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के लिए बीएसके फाउंडेशन नामक संस्था का सहारा लिया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में अशोक साय, ओम प्रकाश, एनिस केरकेट्टा, सरोज केरकेट्टा, गोरैती केरकेट्टा और कुंदन शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन


गिरोह का ऐसे हुआ पर्दाफाश
स्थानीय ग्रामीणों ने बीएसके फाउंडेशन पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने की शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की इस शिकायत के आधार पर बानो थाना और कुरडेग थाना में केस कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रणवीर सिंह और एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में एसआइटी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पदों और कोर्स के नाम पर बड़ी वसूली
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी ओम प्रकाश बीएसके फाउंडेशन का संचालन कर रहा था। संस्था में नेशनल हेड, स्टेट हेड, डिस्ट्रिक्ट हेड, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और सेंटर इंचार्ज जैसे फर्जी पद बनाए गए थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए भारी-भरकम सिक्योरिटी मनी वसूली जाती थी।

स्टेट हेड के लिए तीन लाख, डिस्ट्रिक्ट हेड के लिए डेढ़ लाख, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के लिए 60 हजार और सेंटर इंचार्ज के लिए 40 हजार रुपये तय किए गए थे। इसके अलावा बाल एवं जननी शिक्षा अभियान के तहत एनटीटी के नाम पर 40 हजार और पीटीटी के नाम पर 60 हजार रुपये वसूले जा रहे थे। लोगों को फंसाने के लिए व्हाट्सएप पर पोस्टर भेजे जाते थे।


ये भी पढ़ें- JSSC CGL पेपर लीक का खुलासा: 15 अभ्यर्थियों से वसूले 1.80 करोड़, नेपाल-बोकारो के होटलों में रटवाए 120 सवाल

आरोपियों की संपत्तियां होंगी कुर्क
आरोपी दोगुना इंसेंटिव और कैश प्राइज का प्रलोभन देकर लोगों को जाल में फंसाते थे। ठगी की रकम से आरोपियों ने निजी संपत्ति खरीदी थी। पीड़ितों के पैसे वापस कराने के लिए आरोपियों की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed