Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: 426 kg of cannabis seized from a container in Garhwa

झारखंड: गढ़वा में कंटेनर से 426 किलो गांजा बरामद, चालक केबिन के पीछे बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना

Mon, 09 Nov 2026 06:34 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Nov 2026 06:34 AM IST
सार

गढ़वा में पुलिस ने कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े कंटेनर से 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया। तस्करों ने चालक केबिन के पीछे गुप्त बक्सा बना रखा था। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Jharkhand: 426 kg of cannabis seized from a container in Garhwa
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के मकसद से वाहन में चालक केबिन के ठीक पीछे विशेष गुप्त बक्सा तैयार कर रखा था। पुलिस ने कटर मशीन की मदद से इस गुप्त ढांचे को काटकर 426 पैकेट गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान कंटेनर का चालक चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित

विज्ञापन

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े संदिग्ध कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और सशस्त्र जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़े कंटेनर की घेराबंदी की। जांच के दौरान वाहन लावारिस हालत में खड़ा मिला और वहां चालक या कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटर मशीन से काटकर निकाला गांजा
पुलिस टीम ने जब कंटेनर की गहनता से तलाशी ली तो चालक केबिन के ठीक पीछे एक संदिग्ध बक्से जैसा बना हुआ ढांचा दिखाई दिया। मादक पदार्थ छिपाए जाने की आशंका के आधार पर पुलिस कंटेनर को जब्त कर गढ़वा थाना ले आई। इसके बाद थाना परिसर में कटर मशीन मंगवाकर गुप्त बक्से को काटकर खोला गया। बक्से को खोलते ही उसके अंदर प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखे गए गांजे के 426 पैकेट बरामद हुए। जांच में प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग एक किलोग्राम निकला, जिससे कुल 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तस्करों ने गांजे के परिवहन के लिए यह तरीका अपनाया था, लेकिन पुलिस की सक्रियता से तस्करी का यह प्रयास नाकाम हो गया।

पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा ने बताया कि पुलिस मादक पदार्थों के अवैध धंधे और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अब बरामद गांजे के मुख्य स्रोत, उसकी आपूर्ति की जगह और अंतिम गंतव्य का पता लगाने में जुटी हुई है। साथ ही, वाहन के मालिक, फरार चालक तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की भूमिका की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी कर सभी दोषियों के खिलाफ नियम के अनुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed