फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jamtara-bjp-voter-list-irregularities-54-voters-same-house-number

झारखंड: जामताड़ा की मतदाता सूची पर भाजपा के सवाल, एक ही मकान नंबर पर 54 नाम; भौतिक सत्यापन की मांग

Thu, 10 Sep 2026 05:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 05:57 PM IST
सार

जामताड़ा में भाजपा ने प्रारूप मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी नेताओं ने जीतूडांगाल के मतदान केंद्र संख्या 243 के एक ही मकान नंबर पर दर्ज 54 मतदाताओं के नाम-पते का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की।

विज्ञापन
jamtara-bjp-voter-list-irregularities-54-voters-same-house-number
भाजपा। फाइल फोटो

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी ने जामताड़ा जिले की प्रारूप मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्टी के जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-एक हरिमोहन मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने मीडिया के समक्ष मतदाता सूची में दर्ज संदिग्ध प्रविष्टियों को लेकर अनेक सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जीतूडांगाल स्थित मतदान केंद्र संख्या 243 के मकान नंबर एक में कुल 54 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। एक ही मकान नंबर पर दर्ज इन मतदाताओं में हिंदू, मुस्लिम और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं। पार्टी ने इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए प्रशासन और निर्वाचन आयोग से मकान नंबर एक में दर्ज सभी 54 मतदाताओं के नाम और पते का भौतिक सत्यापन कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में शून्य मकान संख्या की जांच
पार्टी नेताओं ने ग्रामीण इलाकों की प्रारूप मतदाता सूची में मकान संख्या शून्य दर्ज होने की प्रविष्टियों की भी जांच कराने का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि इस प्रकार की सभी संदिग्ध प्रविष्टियों का सत्यापन किया जाना बेहद जरूरी है। इससे वास्तविक मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहेंगे और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता की गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोपालगंज: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत; फीस जमा करने जा रहे थे दोनों

निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा ने स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पार्टी प्रतिनिधियों का कहना है कि जांच के माध्यम से सभी संदेहास्पद प्रविष्टियों का भौतिक सत्यापन कर वास्तविक स्थिति जल्द स्पष्ट की जानी चाहिए। जांच के दौरान यदि किसी भी प्रविष्टि में कोई अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed