{"_id":"6a1ae7d5deb42f673104495a","slug":"horrific-road-accident-in-sahibganj-three-people-including-a-jharkhand-police-constable-killed-two-injured-in-a-collision-between-two-bikes-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4339782-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा, झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: साहिबगंज में भीषण सड़क हादसा, झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल समेत तीन की मौत, दो घायल
Sat, 30 May 2026 07:27 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 07:27 PM IST
सार
झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हृदय कुमार सरकार समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर धौगड़ा स्थित इमली गाछ के समीप हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, उधवा निवासी झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हृदय कुमार सरकार (40) गोड्डा से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी ओर, वृंदावन निवासी मिराज अंसारी (20) अपने दोस्तों सनाउल अंसारी (25) और साहिल अंसारी (19) के साथ बकरीद पर्व के अवसर पर बोरियो के दनवार स्थित अपने ननिहाल जा रहे थे।
तीखे मोड़ पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि धौगड़ा स्थित इमली गाछ के पास सड़क पर तीखा मोड़ होने के कारण दोनों मोटरसाइकिलें अनियंत्रित हो गईं और आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि झारखंड पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हृदय कुमार सरकार और मिराज अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साहिल अंसारी और सनाउल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एएसआई सुधीर तिवारी और धर्मेंद्रनाथ के नेतृत्व में घायलों और मृतकों को बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हृदय कुमार सरकार और मिराज अंसारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी और सनाउल अंसारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज रेफर कर दिया गया।
अस्पताल ले जाने के दौरान साहिल ने तोड़ा दम
सदर अस्पताल ले जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल साहिल अंसारी ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। वहीं सनाउल अंसारी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: जहां मिलता है इंसाफ, वहीं बिक गई थाने की जमीन, बाउंड्री के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री से मचा हड़कंप
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक हृदय कुमार सरकार वर्तमान में गोड्डा न्यायालय में पदस्थापित थे। हादसे में जान गंवाने वाले साहिल अंसारी की महज एक माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग मृतकों के परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।