फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Former Jharkhand CM Champai Soren grandson dies in Himachal Pradesh veer Soren gone to Kullu with friends

Jhakhand: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के पोते की हिमाचल में मौत, दोस्तों के साथ कुल्लू गए थे वीर सोरेन

Wed, 25 Feb 2026 10:10 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:10 AM IST
सार

Jhakhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 22 वर्षीय पोते वीर सोरेन की कुल्लू में मौत हो गई। वीर अपने सात दोस्तों के साथ घूमने गए थे। होटल लौटने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Former Jharkhand CM Champai Soren grandson dies in Himachal Pradesh veer Soren gone to Kullu with friends
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पौत्र 22 वर्षीय वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की खबर से राज्यभर में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीर सोरेन अपने सात दोस्तों के साथ दो दिन पहले घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू गए थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्तों ने वहां बर्फबारी के बीच घूमने-फिरने और मस्ती का आनंद लिया था।

विज्ञापन


होटल लौटने पर बिगड़ी वीर सोरेन की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, शाम के समय होटल लौटने के बाद अचानक वीर सोरेन की तबीयत बिगड़ गई। उनकी हालत गंभीर होते देख साथियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं
प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे घटना को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  हेमंत सरकार ने पेश किया 1.58 लाख करोड़ का बजट, पिछली बार से 13 हजार करोड़ रहा ज्यादा

पूर्व सीएम हिमाचल रवाना
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार और समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। इधर, झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की जा रही है। सभी लोग वीर सोरेन के निधन को बेहद दुखद और असमय हुई क्षति बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed