फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   dhanbad railway division ohe wire theft trains affected kusunda tetulmari tori shivpur

झारखंड न्यूज: धनबाद में चोरों ने काटे ओएचई तार, थमीं ट्रेनें; घंटों परेशान रहे यात्री

Tue, 15 Sep 2026 10:23 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

धनबाद रेल मंडल के कुसुंडा-तेतुलमारी लिंक लाइन और टोरी-शिवपुर रेल खंड में चोरों ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के तार, एंटी क्रिप वायर और ओवरहेड फिटिंग काट दी। इससे कोल एरिया बोर्ड के पूरे क्षेत्र में ओएचई ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

विज्ञापन
dhanbad railway division ohe wire theft trains affected kusunda tetulmari tori shivpur
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के तार काट दिए। इससे कोल एरिया बोर्ड के पूरे क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होती रही और रेल परिचालन पर असर पड़ा। कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर काफी देर तक खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रेल प्रशासन को व्यवस्था सामान्य करने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

एंटी क्रिप वायर काटने से थमीं ट्रेनें

तार चोरी की पहली घटना कुसुंडा-तेतुलमारी लिंक लाइन पर हुई। यहां चोरों ने ओवरहेड लाइन से एंटी क्रिप वायर काटकर अलग कर दिया। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग पर कुसुंडा स्टेशन के पास तार कटने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। सुबह करीब सात बजे इंजीनियरिंग विभाग के कीमैन ने तार चोरी की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित हिस्से में तार जोड़ने का काम शुरू कर दिया। ओवरहेड तार कटने के कारण धनबाद से रवाना हुई धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को कुसुंडा के पास ही रोकना पड़ा। वहीं, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस भी धनबाद स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन

टोरी-शिवपुर खंड में ओवरहेड फिटिंग भी काटी

तार चोरी की दूसरी घटना टोरी-शिवपुर रेल खंड के तहत आने वाली कटोतिया साइडिंग के पास हुई। यहां चोरों ने आठ स्पान कांटेक्ट और तार के साथ ओवरहेड फिटिंग भी काट दी। दोनों घटनाओं के कारण धनबाद रेल मंडल के पूरे कोल एरिया बोर्ड क्षेत्र में लगातार ओएचई ट्रिपिंग होती रही। इससे रेल परिचालन प्रभावित रहा और रेल प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी परेशानी हुई। बाद में रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित ओवरहेड तारों की मरम्मत की। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन दोबारा सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed