फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Criminal shot in leg while attempting to escape police custody; had snatched a weapon

Jharkhand: पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश में बदमाश के पैर में लगी गोली, जवान से हथियार छीनकर की थी फायरिंग

Thu, 06 Aug 2026 03:19 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Criminal shot in leg while attempting to escape police custody; had snatched a weapon
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल आरोपी का इलाज पुलिस निगरानी में सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


हथियार बरामद कराने ले गई थी पुलिस
पुलिस अधीक्षक (एसपी) कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपी सुमित चंद्रवंशी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसने अपना हथियार मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा इलाके में छिपा रखा है। इसी बरामदगी के लिए पुलिस उसे मौके पर लेकर गई थी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने लगा
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
आरोपी की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सुमित चंद्रवंशी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत कब्जे में लेकर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।


यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से: JPSC-JSSC, NEET और छात्र आंदोलन पर सदन में घमासान

पुलिस निगरानी में चल रहा इलाज
एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि घायल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed