{"_id":"699c70325ed18f322f099087","slug":"booth-violence-bokaro-voting-clash-sdpo-injured-female-candidate-allegations-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चास बूथ पर हुई हिंसा, मतदान के दौरान एसडीपीओ घायल, महिला प्रत्याशी ने भी आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चास बूथ पर हुई हिंसा, मतदान के दौरान एसडीपीओ घायल, महिला प्रत्याशी ने भी आरोप लगाए
Mon, 23 Feb 2026 08:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 23 Feb 2026 08:50 PM IST
सार
बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र के बूथ संख्या 32 में मतदान के दौरान हाथापाई की घटना हुई। इस दौरान चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह घायल हो गए और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसडीपीओ घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र के बूथ संख्या 32 में मतदान के दौरान हाथापाई का मामला सामने आया। इस दौरान चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह घायल हो गए। उन्हें चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। हाथापाई की सूचना मिलते ही बूथ संख्या 32 पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह दलबल के साथ पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि कुछ लोग अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए माहौल खराब कर रहे थे। जब चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने इसे रोकने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया, जिससे वे घायल हो गए।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
बोकारो एसपी ने बताया कि कुछ लोगों को तुरंत डिटेन किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी जांच में ली जा रही है। एसपी ने साफ कहा कि जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला प्रत्याशी का आरोप
इस घटना के दौरान बूथ नंबर 32 की एक महिला प्रत्याशी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और मारपीट की कोशिश की गई। उनका कहना था कि कुछ लोग अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए गलत तरीके से वोट दिला रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और रोकने गई तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। चास नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दौरान हुई इस हिंसक घटना से मतदान का माहौल बिगड़ गया। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई और जांच शुरू कर दी गई है।