फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   BJP protests outside the Jharkhand Assembly; students announce plans to lay siege to the Assembly on August 10

JPSC-JSSC विवाद: झारखंड विधानसभा के बाहर BJP का प्रदर्शन, छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का किया एलान

Thu, 06 Aug 2026 03:08 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 06 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं आंदोलनरत छात्रों ने मांगें नहीं माने जाने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का एलान किया है।
 

विज्ञापन
BJP protests outside the Jharkhand Assembly; students announce plans to lay siege to the Assembly on August 10
JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में JPSC, JSSC CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, आंदोलनरत छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


'छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है भाजपा'
विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पार्टी जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार हुआ है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन


विपक्ष पर दोहरे रवैये का आरोप
भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर भाजपा शासित राज्यों में विपक्ष आक्रामक रहता है, उन्हीं छात्र हितों के मुद्दों पर झारखंड में वह गंभीर नजर नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन


AJSU ने राष्ट्रपति शासन की मांग उठाई
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के विधायक निर्मल महतो ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उनका आरोप है कि झारखंड में शासन व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर हुआ है और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर व्यापक असंतोष है।

10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी
आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 10 अगस्त को हजारों छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। छात्र नेता राधे कुमार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांग जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल के माध्यम से कराई गई अन्य भर्ती परीक्षाओं को रद्द करना है।


यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से: JPSC-JSSC, NEET और छात्र आंदोलन पर सदन में घमासान

CBI-ED जांच और सुधार की मांग
छात्रों ने मांग की है कि कथित अनियमितताओं की सीबीआई और ईडी से जांच कराई जाए। साथ ही जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल  परीक्षा प्रणाली में व्यापक संरचनात्मक सुधार किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed