फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP President Nitin Nabin has a deep connection with Ranchi; he has arrived in the capital for the second time

झारखंड: रांची से नितिन नवीन का पुराना नाता, जन्म से शादी तक जुड़ी हैं यादें; 6 महीने में दूसरी बार पहुंचे

Sat, 24 Oct 2026 12:48 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह महीने में दूसरी बार रांची पहुंचे हैं। उनका रांची से जन्म, शिक्षा और वैवाहिक जीवन का जुड़ाव रहा है। दौरे के दौरान झारखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने और गिरिडीह उपचुनाव पर मंथन होना है।

विज्ञापन
BJP President Nitin Nabin has a deep connection with Ranchi; he has arrived in the capital for the second time
बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह महीने के भीतर दूसरी बार रांची पहुंचे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका झारखंड दौरा राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि, उनकी राजनीतिक कर्मभूमि बिहार रही है, लेकिन रांची से उनका रिश्ता काफी पुराना और व्यक्तिगत है। यही वजह है कि राजधानी रांची उनके लिए महज एक राजनीतिक पड़ाव नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव वाला शहर भी है।

विज्ञापन

नितिन नवीन का जन्म रांची के कांके क्षेत्र स्थित अरसंडे में उनके चाचा के घर हुआ था। उनके जीवन के शुरुआती दौर में भी रांची की अहम भूमिका रही। उन्होंने रांची स्थित बीआईटी मेसरा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की थी। हालांकि, पिता के निधन के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और बिहार में अपनी राजनीतिक पहचान बनाई।

विज्ञापन

नितिन नवीन का रांची से जुड़ाव उनके निजी जीवन में भी दिखाई देता है। उनकी शादी रांची के अशोक नगर में रहने वाली दीपमाला श्रीवास्तव से हुई थी। इस तरह रांची उनके जीवन के तीन महत्वपूर्ण पड़ावों जन्म, शिक्षा और वैवाहिक जीवन से जुड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 25 साल से फरार था चारा घोटाले का यह आरोपी, जानें कैसे सीबीआई ने बिछाया गिरफ्तारी का जाल?

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छह महीने के भीतर नितिन नबीन का दूसरी बार रांची पहुंचना संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे को झारखंड में भाजपा संगठन को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा गिरिडीह उपचुनाव को लेकर भी मंथन होना है।

बिहार से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले नितिन नवीन के लिए झारखंड, खासकर रांची, व्यक्तिगत यादों और राजनीतिक जिम्मेदारियों का संगम है। ऐसे में उनके इस दौरे के दौरान राजनीतिक गतिविधियों के साथ रांची से उनके पुराने रिश्तों की चर्चा भी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed