Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   adityapur family property dispute engineer brother shoots doctor op anand jharkhand

झारखंड: पारिवारिक संपत्ति विवाद में इंजीनियर बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, पत्नी पर भी तानी पिस्तौल

Tue, 03 Nov 2026 01:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में सोमवार रात पारिवारिक संपत्ति विवाद के दौरान इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने अपने छोटे भाई और 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मार दी।

विज्ञापन
adityapur family property dispute engineer brother shoots doctor op anand jharkhand
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पारिवारिक संपत्ति विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में सोमवार रात इंजीनियर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और चालक उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई सत्यप्रकाश सुधांशु मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

जिम से लौटे डॉक्टर, तभी शुरू हुआ विवाद

पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डॉ. ओपी आनंद सोमवार रात जिम से अपने आवास पहुंचे थे। उन्होंने अपने निजी सुरक्षाकर्मी को घर जाने के लिए कहा ही था कि स्कूल और आवास परिसर में बड़े भाई सत्यप्रकाश सुधांशु के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।आरोप है कि इसी दौरान सत्यप्रकाश सुधांशु ने डॉ. आनंद की पत्नी सरिता आनंद पर पिस्तौल तान दी। पत्नी को बचाने के लिए जैसे ही डॉ. आनंद आगे आए, बड़े भाई ने उन पर गोली चला दी। एक गोली उनकी पीठ में लगी, जबकि दूसरी गोली शरीर को छूकर निकल गई।

विज्ञापन

बेटी भी थी मौके पर मौजूद, चालक और परिजनों ने बचाई जान

घटना के समय डॉ. आनंद की बेटी आम्या भी परिसर में मौजूद थी। गोली चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। चालक अमित और परिजनों ने तुरंत दरवाजा बंद कर किसी तरह डॉक्टर की जान बचाई। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद से चल रहा था संपत्ति विवाद

दोनों भाइयों के बीच पिता के निधन के बाद से ही स्कूल और पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर के भूतल पर डॉ. ओपी आनंद और ऊपरी तल पर सत्यप्रकाश सुधांशु का परिवार रहता है। संपत्ति को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। बताया गया कि घटना से करीब आठ दिन पहले भी स्कूल परिसर में दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। उस दौरान भी सुधांशु पर छोटे भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इस तरह पुराना पारिवारिक विवाद लगातार तनाव का कारण बना हुआ था।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, हथियार की भी जांच

आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री से विवाद के बाद भी चर्चा में आए थे डॉ. आनंद

डॉ. ओपी आनंद क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक हैं। वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। मई 2021 में कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल निरीक्षण के समय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। इसके बाद महामारी अधिनियम और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेज दिया था। बाद में उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिली थी। फिलहाल पुलिस का ध्यान आरोपी बड़े भाई की गिरफ्तारी और गोलीबारी की पूरी वजह का पता लगाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed