फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A grand Durga Puja pandal is being constructed at Bakri Bazar at a cost of ₹1.5 crore; it will feature

रांची: तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

Tue, 06 Oct 2026 08:15 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

रांची के बकरी बाजार में भारतीय नवयुवक संघ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तंजावुर के बृहदेश्वर मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल बना रहा है। पश्चिम बंगाल और मेदिनीपुर के 70 कारीगर निर्माण में जुटे हैं। 14 अक्टूबर को उद्घाटन होगा।

 

विज्ञापन
A grand Durga Puja pandal is being constructed at Bakri Bazar at a cost of ₹1.5 crore; it will feature
रांची के अपर बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी रांची में दुर्गोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। कारीगर दिन-रात पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी क्रम में अपर बाजार स्थित भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार की ओर से इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार पंडाल को तमिलनाडु के तंजावुर स्थित प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है।

पूजा पंडाल का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, 12 अक्टूबर तक पंडाल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 14 अक्टूबर को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। पंडाल निर्माण में पश्चिम बंगाल और मेदिनीपुर के करीब 70 कारीगर जुटे हुए हैं, जो दिन-रात काम कर रहे हैं। बारिश के कारण निर्माण कार्य कुछ प्रभावित हुआ था, लेकिन अब काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन

 

भारतीय नवयुवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल और वरिष्ठ सदस्य किरोड़ीमल खेतान ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल को पहले से अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए ड्रैगन, ब्रेक डांस, नाव, बच्चों की कार, हेलीकॉप्टर सहित कई तरह के झूले लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा पंडाल का उद्घाटन रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे। कमल जलान और ममता जलान मुख्य यजमान के रूप में पूजा में शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि पूजा पंडाल का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के भी आने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार, भारतीय नवयुवक संघ की ओर से हर वर्ष पूजा समाप्त होने के बाद अगले साल की थीम पर विचार शुरू कर दिया जाता है। पंडाल निर्माण की तैयारी अप्रैल महीने से ही शुरू कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed