फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: DGP Anurag Gupta's order causes stir in Jharkhand Police, a big step towards police reform

Jharkhand: DGP के आदेश से झारखंड पुलिस में हड़कंप, लापरवाह और अपराधियों से जुड़े पुलिसकर्मियों की होगी पहचान

Sun, 02 Mar 2025 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

Ranchi News: DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि यह कदम झारखंड पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों के एसपी और आला अधिकारियों से सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ranchi News: DGP Anurag Gupta's order causes stir in Jharkhand Police, a big step towards police reform
डीजीपी अनुराग गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता द्वारा हाल ही में जारी एक सख्त आदेश ने झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। यह आदेश उन पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के लिए जारी किया गया है, जो अपने कर्तव्य का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं या जिनके संबंध माफियाओं और अपराधियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन

 
DGP अनुराग गुप्ता के इस आदेश का उद्देश्य झारखंड पुलिस की छवि को सुधारना और पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। झारखंड पुलिस पर अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब रहते हैं, जबकि कुछ भू-माफियाओं और अपराधियों से मिलीभगत रखते हैं। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अब ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
‘पुलिस की छवि सुधारने के लिए अहम फैसला’
DGP अनुराग गुप्ता के अनुसार, यह कदम झारखंड पुलिस की छवि को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पुलिस बल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आवश्यक है। इस आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। कई पुलिसकर्मी जो लापरवाह रहे हैं या जिन पर संदेह है, अब खुद को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं। वहीं, ईमानदार और कर्तव्यपरायण पुलिसकर्मियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि इससे पुलिस विभाग में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ेगा।
 
सात बिंदुओं पर मांगी गई रिपोर्ट
DGP अनुराग गुप्ता ने सात प्रमुख बिंदुओं के आधार पर पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट मांगी है। इसमें कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले, भ्रष्टाचार में लिप्त, माफियाओं से संबंध रखने वाले और अनुशासनहीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।
 
1. पूर्व में कार्रवाई झेल चुके पुलिसकर्मी
वे पुलिसकर्मी, जिन पर आम नागरिकों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो चुकी है, उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा।

2. अपराधियों और माफियाओं से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मी
जो भू-माफियाओं, अपराधियों और अन्य असामाजिक तत्वों के संपर्क में हैं और उनके साथ सांठगांठ रखते हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
3. ड्यूटी से गायब रहने वाले और कर्तव्य में लापरवाह पुलिसकर्मी
वे पुलिसकर्मी, जो अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं या अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
4. ड्यूटी के दौरान शराब पीने वाले पुलिसकर्मी
पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को अब बख्शा नहीं जाएगा।
5. बिना अनुमति छुट्टी बढ़ाने वाले पुलिसकर्मी
जो पुलिसकर्मी बिना उचित कारण के अपनी छुट्टी को अनावश्यक रूप से बढ़ाते हैं और बिना अनुमति ड्यूटी से नदारद रहते हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी।
6. वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी
ऐसे पुलिसकर्मी, जिन पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं, उन्हें भी चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।
7. भ्रष्टाचार से जुड़े पुलिसकर्मी
जो पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लंबित हैं, उनकी भी जांच होगी और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed