फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: CM Hemant Soren launches State Employee Health Insurance Scheme, free treatment up to five lakhs

Jharkhand: CM सोरेन ने लॉन्च की राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारी करा सकेंगे पांच लाख तक मुफ्त इलाज

Fri, 28 Feb 2025 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 28 Feb 2025 08:06 PM IST
सार

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरह सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा दी, उसी तरह यह स्वास्थ्य बीमा योजना उनके समुचित इलाज के लिए एक बड़ा संबल बनेगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ranchi News: CM Hemant Soren launches State Employee Health Insurance Scheme, free treatment up to five lakhs
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की औपचारिक शुरुआत की, जिससे लाखों सरकारी कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और यह योजना उसी दिशा में एक बड़ी पहल है।

विज्ञापन

 
‘अब इलाज की चिंता नहीं, सरकार उठाएगी पूरा खर्च’
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर कर्मियों को आर्थिक सुरक्षा दी, उसी तरह यह स्वास्थ्य बीमा योजना उनके समुचित इलाज के लिए एक बड़ा संबल बनेगी। अब किसी भी श्रेणी के सरकारी कर्मियों को बीमारी के इलाज के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार इस योजना के तहत उनके पूरे इलाज का खर्च वहन करेगी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रही बीमारियां
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आज ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियां आम हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज महंगा होता जा रहा है और ऐसे में सरकार की यह योजना सरकारी कर्मियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को इस तरह मजबूत किया जाए कि लोगों को कम खर्च में बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीमित संसाधनों के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि झारखंड अभी भी एक पिछड़ा और गरीब राज्य है और यहां संसाधनों की कमी एक बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान झारखंड सरकार के प्रभावी प्रबंधन की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में यह योजना एक अहम कड़ी साबित होगी।
 
‘सरकार सभी को समान दृष्टि से देखती है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसान, मजदूर, सरकारी कर्मचारी और समाज के हर तबके के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने सभी से राज्य के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। सरकार सभी नागरिकों को समान रूप से देखती है और उनके हितों के लिए लगातार योजनाएं ला रही है।
 
एक मार्च 2025 से लागू होगी योजना, मिलेगा कैशलेस इलाज
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना एक मार्च 2025 से लागू होगी। पहले चरण में इसका लाभ सभी कार्यरत राज्य कर्मियों को मिलेगा, जबकि अन्य श्रेणी के कर्मियों के लिए यह योजना एक मई 2025 से प्रभावी होगी। इस योजना के तहत राज्य के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों, पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ताओं, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों और निबंधित अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है।
 
इस योजना के तहत लाभुकों को देशभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैनल में शामिल किसी भी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। गंभीर बीमारियों की स्थिति में 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय सरकार उठाएगी। अगर इलाज का खर्च इससे भी अधिक हुआ, तो कॉरपस फंड से अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में लाभुकों को एयर एंबुलेंस की भी सुविधा मिलेगी।

 
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित कई अन्य मंत्री और विधायक उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed