{"_id":"687799d8e0333c1c3609a51e","slug":"ranchi-news-bjp-mp-aditya-sahu-meets-shibu-soren-admitted-in-gangaram-hospital-also-met-cm-hemant-soren-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से मिले BJP सांसद आदित्य साहू, CM हेमंत से भी की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से मिले BJP सांसद आदित्य साहू, CM हेमंत से भी की मुलाकात
Wed, 16 Jul 2025 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 16 Jul 2025 05:53 PM IST
सार
Ranchi News: भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी औपचारिक मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान भाजपा सांसद आदित्य साहू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अस्पताल जाकर शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी औपचारिक मुलाकात की, जिसमें राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती हैं दिशुम गुरु, धीरे-धीरे हो रहा सुधार
गौरतलब है कि शिबू सोरेन बीते 18 दिनों से अस्वस्थ हैं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का एक हिस्सा निष्क्रिय हो गया है, हालांकि वर्तमान में उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है। शिबू सोरेन के साथ अस्पताल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन सहित पूरा परिवार मौजूद है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jharkhand Encounter: बोकारो में सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को किया ढेर, CRPF का एक जवान बलिदान
विज्ञापन
राष्ट्रपति से लेकर विपक्ष के कई नेता ले चुके हैं हाल
शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना था और डॉक्टरों से बातचीत की थी। इसके अलावा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, पप्पू यादव, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और सुदेश महतो जैसे कई राजनीतिक दिग्गज भी पूर्व मुख्यमंत्री की कुशलता की जानकारी ले चुके हैं।
झारखंड भर में हो रही प्रार्थनाएं
राज्य के कद्दावर नेता के अस्वस्थ होने से झारखंड के कई हिस्सों में चिंता और प्रार्थना का माहौल है। झामुमो कार्यकर्ता लगातार मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं मस्जिदों और चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। यह दृश्य दर्शाता है कि दिशुम गुरु केवल एक राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के लिए एक भावनात्मक प्रतीक भी हैं।
यह भी पढ़ें- शक में अंधा पति बना हैवान: पत्नी का लड़कों से बात करना नागवार गुजरा, ब्लेड से काटा गला; बोरे में भर फेंका शव
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जताई शुभकामनाएं
बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी सर गंगाराम अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विधायक शशिभूषण मेहता, प्रदीप प्रसाद, पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह और मनोज दुबे शामिल रहे। सभी नेताओं ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।