{"_id":"6879cd03baafd78c9d06647c","slug":"ranchi-due-to-continuous-rain-an-elderly-man-died-after-the-roof-of-a-school-collapsed-in-piska-mod-area-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi News: झारखंड में भारी बारिश से दो स्कूलों की छत गिरी, हादसे में एक बुजुर्ग की मौत, कई छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi News: झारखंड में भारी बारिश से दो स्कूलों की छत गिरी, हादसे में एक बुजुर्ग की मौत, कई छात्राएं घायल
Fri, 18 Jul 2025 09:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:57 AM IST
सार
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई मकान एवं पुल-पुलियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पिस्कमोड़ में गिरी स्कूल की बिल्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के रांची में लगातार हो रही बारिश के चलते दो स्कूलों की छत गिर गई। पहला हादसा पिस्का मोड़ इलाके में हुआ, जिसमे एक बुजुर्ग की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दूसरा हादसा कोडरमा में हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का हिस्सा गिर गया। हादसे में कई छात्राएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए सुखदेव नगर पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पिस्का मोड़ इलाके में स्कूल इमारत के मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे जान गंवाने वाला एक बुजुर्ग था, जो स्कूल के बरामदे में सो रहा था। इस खाली भवन में कुछ लोग रात गुजरते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्कूल जर्जर है और बंद पड़ा हुआ है। बारिश के दौरान स्कूल का जर्जर भवन अचानक गिर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजस्थान में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी की भरमार! 12121 पदों के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां पढ़ें
विज्ञापन
झारखंड में लगातार हो रही बारिश से कई जिले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई जगहों पर पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई जगहों पर दीवार और मकान गिरने की कगार पर हैं। बारिश के चलते कोडरमा में भी एक स्कूल की छत उस समय गिर गई जब बच्चों की कक्षा चल रही थी। अचानक छत की दीवार गिराने से वहां पर बैठे कई छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद विद्यालय में चीख-पुकार गूंजने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रमीण भी दौड़े-भागे स्कूल पहुंचे और घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल बच्चों को सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घायल बच्चों के परिजनों में काफी उदासी देखी गई।